फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In nine months, only 25 laborers received 100 days of work

Ballia News: 9 माह में सिर्फ 25 मजदूरों को ही मिला 100 दिन का काम

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
In nine months, only 25 laborers received 100 days of work
बैरिया। ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा अब विकसित भारत- रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण(वीबी जी रामजी) महज दिखावा साबित हो रही है। 13699 मजदूरों के सापेक्ष बैरिया विकासखंड में 9 माह के अंदर सिर्फ 25 मजदूरों को ही 100 दिन का काम मिला है।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैरिया ब्लॉक में महज 0.25 प्रतिशत जॉब कार्डधारकों को ही 100 दिन का काम मिल पाया है। आलम यह है कि रोजगार की गारंटी बैरिया ब्लॉक में एक प्रतिशत भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसंबर तक करीब 9 महीने के दौरान 30 हजार मानव दिवस सृजित किए गए। विभाग से 75 हजार मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया था। 100 दिन के रोजगार की गारंटी अधिकांश श्रमिकों के लिए सिर्फ कागज तक सीमित रह गई। बैरिया ब्लॉक क्षेत्र में कल 30 ग्राम पंचायत में कुल 12600 जॉब कार्ड धारक बनाए गए हैं। इसमें 13699 मजदूर रजिस्टर्ड हैं, लेकिन मनरेगा में कम मजदूरी मिलने व समय से मजदूरों का मजदूरी भुगतान न होने के वजह से 3871 मजदूर ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed