फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In city driving bulldozers against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ नगर में चला बुल्डोजर

Sun, 02 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 02 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
In city driving bulldozers against encroachment
 राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अतिक्रमण हटाने के लिए गाजीपुर से आई एनएच की टीम ने नगर के कदम चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अतिक्रमण पर कम पेड़, पौधे और हैंडपाइप पर अधिक देर तक बुल्डोजर चलाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन अफरातफरी मची रही। कई अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर हो हल्ला रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित नगर के कदम चौराहा से लेकर मालगोदाम चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। लोग अपने-अपने मकान के सामने किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटाने में लग गए। गाजीपुर से आए एनएच के अधिशासी अभियंता लालजी प्रकाश, अवधेश कुमार, सौरभ कुमार मौैर्य, चंदन राम की टीम ने सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्य तथा नपा के ईओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को दो बुलडोजर लगाए गए थे। इस दौरान कई स्थानों पर पर लोगों से नोकझोंक हुई। कई स्थानों पर भवन स्वामियों ने एक दो दिन का समय मांगा। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कदम चौराहा से लेकर एससी कालेज चौराहा तक कई दुकानों के आगे बने सीढियों को तोड़ दिया गया। बुल्डोजर को देख लोगों में अफरा-तफरी मच जा रही थी। सभी दूकानदार अपने-अपने सामान समेटते नजर आए। आलम यह रहा कि दूकानदारों को न चाहते हुए भी अतिक्रमण हटवाना पड़ा। इस मौके पर नगर पालिका के अपूर्व पांडेय, झिल्लू राम, सतुरंजय कुमार, गोविंद बाजपेयी, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed