फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   improve many more roads, money received

कई और सड़कों की संवरेगी सूरत, मिली धनराशि

Mon, 20 Dec 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
improve many more roads, money received
बलिया। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा में 16 मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इस धनराशि से उक्त विधानसभा के गांवों में इंटरलाकिंग, सीसी आदि का कार्य कराया जाएगा। निर्माण के लिए 2.91 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत कर दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी जारी कर दी गई है। आरईएस की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा के धनंजय कन्नौजिया विधायक हैं। विधानसभा में स्वीकृत किए गए कार्यों में गजियापुर में काली मंदिर तक, फत्तापुर में, शाहपुर टिटिहा (डीह) मुख्य चौराहे से काली स्थान तक,, नियामत अली में कुंडैल सोनाडीह मुख्यमार्ग तक, पिपरौली बड़ीगांव में हनुमान मंदिर से ट्यूबवेल तक, होलपुर, हल्दीरामपुर (सहिया) में प्रावि के पास, बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग में चंद्रशेखर ढाला से बर तक, खुचहरा सिधौला मार्ग से कमला सिंह इंटर कालेज होते हुए, कंधरापुर, महरी परमहंस बाबा कुटी से महरी तक, रछौली आरजीजी से मंदिर होते हुए लोहार बस्ती तक, चौकिया-बेल्थरा बाजार मार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक, बिड़हरा में नगरा मोड़ से ट्यूबवेल तक, इनामीपुर नहर से प्राथमिक पाठशाला तक, कसौंडर (डीह) पोखरा से सीसी रोड का निर्माण शामिल है। बेल्थरारोड विधानसभा के उक्त मार्गों की खराब हालत के कारण कई गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इनके निर्माण से लोगों का आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

28 लाख से बनेगा चम्पा सती-तहसील मार्ग
बैरिया। बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग से चंपा सती-तहसील तक सीसी मार्ग का निर्माण 28 लाख की लागत से कराया जाएगा। इससे जलजमाव और कीचड़ से तंग आ चुके राहगीरों को राहत मिलेगी। जलनिकासी के लिए नाले का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन ने सोमवार को बताया कि पहले चंपा सती मोहल्ला से होते हुए बैरिया तहसील तक पिच सड़क जलजमाव से यह पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसे दूर करने के लिए सोमवार को नाले के निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। फरवरी महीने के अंत तक सड़क व नाले का निर्माण पूरा हो जाएगा। सीसी सड़क 22 फीट चौड़ी व लगभग एक किमी लंबी है। पक्का नाला 250 मीटर लंबाई में बनेगा। इसे मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। उक्ता कार्यों का ईओ आशुतोष ओझा व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन ने नाले की खुदाई कर शुभारंभ कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी ने कहा कि चम्पा सती से होकर तहसील आने-जाने वाले लोगों को मार्ग बन जाने से अब राहत मिलेगी।
30 लाख से होगा पोखरे का सौंदर्यीकरण
बलिया। नगर पंचायत सिकंदरपुर के वार्ड नगर-11 स्थित काली मंदिर (बारा पन्नों) पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य लगभग 30 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उक्त स्वीकृति नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत दी गई है।

वार्ड 11 स्थित काली मंदिर का पोखरा लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां पर छठ पूजा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। पर पोखरे का घाट नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत ने पोखरे के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजाथा। शासन ने सुंदरीकरण के लिए 30 लाख के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है। कार्य को शुरू कराने के लिए पहली किस्त भी जारी की गई है। इसके तहत काली मंदिर के पास स्थित पोखरे के किनारे घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही यहां पर बैठने और प्रकाश आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत के ईओ अरुण यादव ने बताया कि उक्त पोखरे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव काफी पहले भेजा गया था। अभी धनराशि खाते में नहीं आई है। धनराशि आते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed