{"_id":"597f83674f1c1bd41b8b4756","slug":"importance-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का महत्व बताया
बलिया ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र से प्रारंभ होकर रैली नगर क्षेत्र का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षा जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। विधायक धनंजय कनौजिया और खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इसके पूर्व विधायक कनौजिया ने कहा कि बालकों की प्रतिभा के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। इसलिए सरकार ने प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पाठ्य-पुस्तक, ड्रेस, बैग के अलावा मध्याहन भोजन योजना के तहत बच्चों को अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय सीयर, प्राथमिक विद्यालय सीयर, चकिया, बिठुवां, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के अलावा एक दर्जन से अधिक मदरसों के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन