फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Immersed in the Ganges, Death

दो िकशोर गंगा में डूबे, मौत

Sun, 09 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा उस पार स्थित नौरंगा गांव के दो किशोर युवक शनिवार को सुबह गंगा में स्नान करते समय डूब गए। घटना के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया तथा आनन-फानन में भोजपुर जनपद के शाहपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

  बताया जाता है कि नौरंगा गांव निवासी गोलू (16) पुत्र टुनटुन ठाकुर तथा गुड्डू ठाकुर (13) पुत्र सतेंद्र ठाकुर नौरंगा गांव के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद गांव के ही गोताखोर हरि यादव ने दोनों को गंगा नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मानें तो गोलू इसी साल हाई स्कूल की परीक्षा दिया था, जबकि गुड्डू  कक्षा पांचवीं का छात्र है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नायब तहसीलदार बैरिया शशिकांत मणि व एसएचओ परमानंद द्विवेदी पहुंच गए तथा दोनों के परिवार वालों से मिले तथा ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed