{"_id":"57c858fd4f1c1b50212cb36d","slug":"immersed-in-the-district-healing-touch","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डूबे' जिले के जख्मों पर मरहम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डूबे' जिले के जख्मों पर मरहम
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चल रहे प्रयास अगर सफल रहे तो जल्द ही जिले की सूरत बदल जाएगी। शिक्षा से लेकर सड़क तक की सौगात जनपद को मिल रही है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय का प्रस्ताव दोनों सदनों में पारित हो गया है। अब जल्द ही यहां विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का जिले में आठ सितंबर को आने की संभावना है। ऐसे में यदि सांसद भरत सिंह का प्रयास रंग लाया तो जिले को फ्लाईओवर और बाईपास समेत कई सौगात मिल सकती हैं।
सांसद भरत सिंह ने बताया कि जिले में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर और बाईपास की जरूरत है। जिसके लिए भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपनी सहमति दे दी है। जिले में आठ सितंबर को उनका आगमन होगा, जिसमें वे इसकी घोषणा करेंगे।
वही दूसरी ओर विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने बताया कि बलिया में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के स्थापना की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को प्रदेश के दोनों सदनों में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विधेयक ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
विज्ञापन
शीघ्र ही इसका निर्माण उच्च मानक के मुताबिक हो जाएगा। यह विश्वविद्यालय आम जनमानस की पठन-पाठन की सारी आवश्यकताएं पूरी करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया। उधर, पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने सरकार से इसी सत्र में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वीसी और रजिस्ट्रार की नियुक्ति कर पठन-पाठन कराने की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना होगा।