फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal mining starts on the banks of the Ganges at midnight in Ballia

अवैध खनन : आधी रात गंगा किनारे शुरू हो जाता है काला धंधा, लग जाती हैं ट्रकों-ट्रैक्टरों की कतारें

Fri, 15 Apr 2022 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा सूरज शुक्ला, बलिया
सूरज शुक्ला, बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 05:43 AM IST
सार

लाल बालू के साथ सफेद बालू यानी रेत का भी अवैध खनन बलिया में जोरों पर है। अमर उजाला हकीकत जानने के लिए खनन माफिया के इलाके में पहुंचा। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे टीम नरही थाना क्षेत्र के सोहांव पहुंची। 

विज्ञापन
Illegal mining starts on the banks of the Ganges at midnight in Ballia
अवैध खनन

विस्तार

गंगा किनारे अवैध खनन चरम पर है। व्यापक खनन वाले इलाके सोहांव में आधी रात में अमर उजाला की टीम के दस्तक देते ही हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक मिट्टी व रेत (सफेद बालू) ढोते मिले। खनन माफिया ने तत्काल काम बंद करवा दिया और फोन किए जाने लगे। 

विज्ञापन


इस बीच, अवैध खनन कैमरे में कैद होता रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनन माफिया किस कदर बेफिक्र होकर अवैध कारोबार कर रहे हैं और जिम्मेदार खामोश हैं। लाल बालू के साथ सफेद बालू यानी रेत का भी अवैध खनन बलिया में जोरों पर है। अमर उजाला हकीकत जानने के लिए खनन माफिया के इलाके में पहुंचा। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे टीम नरही थाना क्षेत्र के सोहांव पहुंची। 
विज्ञापन


एनएच-31 से टीम जैसे ही गंगा नदी की तरफ बढ़ी तो लाइन से ट्रैक्टर व डंपरों की आवाजाही दिखी। कुछ मिट्टी व रेत भरकर ले जा रहे थे। कुछ गाड़ियां लोड होने जा रही थीं। टीम को देखते ही माफिया के गुर्गे सक्रिय हो गए। काम रुक गया। तभी हमारे स्थानीय निवासी सूत्र के पास इलाके के बड़े खनन माफिया ‘राय’ का फोन आया। उन्होंने पूरी तहकीकात करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉर्च जलाकर घुमाना है कोडवर्ड
थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मौजूद माफिया के गुर्गे किसी की आहट होने पर सक्रिय हो जाते हैं। अमर उजाला टीम को देखते ही कई गुर्गे एक साथ चारों तरफ टार्च जलाकर घुमाने लगे। दरअसल यह कोडवर्ड था। इसे देखते ही मिट्टी-रेत ढोने वाले ट्रक व ट्रैक्टर चालकों ने काम बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed