{"_id":"5f74b12c8ebc3ea3736f2d27","slug":"illegal-liquor-being-busted-in-marriage-hall-ballia-news-vns550259786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरेज हाल में बन रहे अवैध शराब का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरेज हाल में बन रहे अवैध शराब का भंडाफोड़
विज्ञापन
सहतवार। सहतवार पुलिस ने मंगलवार की देर रात सहतवार-चांदपुर मार्ग स्थित एक मैरेज हाल के एक कमरे में मिलावट कर विभिन्न ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब बनाने के कारखाने का भण्डा फोड़ किया। मौके से पुलिस ने 15 पेटी विभिन्न ब्राण्ड के मिश्रित व अमिश्रित खाली बोतल व ढक्कन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
सहतवार थानाध्यक्ष मन्टू राम अपने सिपाहियों के साथ बद्रीनाथ सिंह चौराहे के पास मंगलवार की रात गस्त पर थे, तभी मुखबीर से सूचना मिली कि सहतवार-चांदपुर मार्ग स्थित श्रीराम जानकी मैरिज हाल (बलेऊर) में कुछ लोग अंग्रेजी मिलावटी शराब तैयार कर रहे है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए मैरेज हाल पर पहुंचे, जहां देखा कि कमरे में कुछ लोग अंग्रेजी शराब निकाल कर टब में पानी और कुछ पदार्थ डालकर पुन: बोतल में भर रहे है। उधर, पुलिस को देखकर वहां उपस्थित लोग भागने लगे। इसमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से रायल स्टेट 180 एमएल दो पेटी, रायल स्टेट 375 एमएल दो पेटी, रायल स्टेट 750 एमएल छह शीशी, बलेंडर प्राइड 375 एमएल एक पेटी, 8 पीएम 180 एमएल एक पेटी, 8 पीएम ब्लैक 375 एमएल एक पेटी, 8 पीएम 375 एमएल दो पेटी, इम्प्रीरियम रायल ब्लू 180 एमएल एक पेटी, एमसी डावल्स नं वन 375 एमएल दो पेटी, आलसीजन व्हीस्की 750 एमएल एक पेटी, इम्प्रीरियम ब्लू व्हीस्की 750 एमएल 10 शीशी बरामद किया। जबकि फर्श पड़ी कई ब्रॉण्ड के खाली बोतल, ढक्कन व नौसादर और यूरिया का पावडर मिला। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता सुरेंद्र राव पुत्र स्व भागवत राव निवासी कुसमहा टोला सूरजपट्टी थाना रामकोला जिला कुशी नगर, धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व यमुना सिह ग्राम बैजल थाना अम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार), अरुन्जय कुमार पुत्र सुदामा सिंह ग्राम खड़ग फरसा थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार बताया। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग सरकारी ठेके की दुकान से शराब लाकर टब में खाली कर 10 बोतल को मिलाकर पंद्रह बोतल अंग्रेजी शराब बनाते है। जिसमें तीब्रता कायम रखने के लिए नौसादर व यूरिया को पीसकर पानी में मिलाकर उसे बोतल में भरकर पहले की बोतल को बंदकर बनाते है। इसके बाद उसे ले जाकर बिहार में बेचते है। जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है। समाचार लिखे जाने तक मिलावटी शराब बनाने वाले फैक्ट्री व लाज को अभी पुलिस द्वारा सीज नहीं किया गया था।
थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर बन रहा था शराब
सहतवार। थाने से महज 50 मीटर दूरी पर सहतवार-चांदपुर मार्ग पर बने श्रीराम मैरिज हाल में कितने महीनों से अंग्रेजी शराब की मिलावट का खेल चल रहा था। लेकिन मुकामी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं। यह समझ से परे है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं बाजार गर्म है।