{"_id":"61e6fed02869a026247e3ef0","slug":"if-you-want-to-sit-in-the-pre-board-examination-then-get-vaccinated-ballia-news-vns634273746","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-बोर्ड परीक्षा में बैठना है तो कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-बोर्ड परीक्षा में बैठना है तो कराएं टीकाकरण
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड और सीबीएसई के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण न कराने वाले प्री-बोर्ड परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए टीकाकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण कराना जरूरी होगा। प्रधानाचार्यों को ऐसे विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के आदेश दिए गए हैं।
सरकार ने कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 15 वर्ष से आयु से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु किशोर छात्र छात्राओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई थीं। लेकिन 10 जनवरी तक टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया। टीकाकरण न कराने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद मान्यता प्राप्त स्कूलों में टीकाकरण कार्य तेज हुआ, लेकिन अभी भी तमाम किशोर टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।
------
40 हजार किशोरों का नहीं हो पाया टीकाकरण
जिलेभर के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई के विद्यालयों में 15 वर्ष से ऊपर और 18 वर्ष से कम आयु के 163050 किशोर छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन, अभी तक करीब 120466 से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन
-------
टीकाकरण न कराने से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना ही मात्र उपाय है। सीबीएसई और यूपी बोर्ड की मान्यता प्राप्त सभी स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों को 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के आदेश दिए गए हैं। टीकाकरण न कराने वाले छात्र-छात्राओं को प्री- बोर्ड परीक्षा से भी वंचित रखा जा सकता है।
-डॉ. ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
---
अब 15 मार्च से होगी पॉलिटेक्निक की परीक्षा
बलिया। पॉलिटेक्निक की इसी सप्ताह शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षा मार्च मे होंगी। इसी के साथ शासन ने पालिटेक्निक के विभिन्न ट्रेड एवं वर्ष के छात्रों की आनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है।
शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पॉलिटेक्निक की परीक्षा टाल दी है। परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होने वाली थी। टाउन पालीटेक्निक बलिया के प्राचार्य ब्रजभूषण ने बताया कि परीक्षा स्थगित किए जाने के बारे में शासनादेश रविवार शाम आया है। अब ये परीक्षा 15 मार्च से शुरू की जाएंगी। मनोज कुमार निदेशक प्राविधिक शिक्षा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विषय सेमेस्टर एवं विशेष बैक पेपर मल्टी प्वाइंट इंट्री एंड क्रेडिट सिस्टम -2021 की परीक्षा को स्थगित किया जाता है। परीक्षा स्थगन की वजह कोरोना संक्रमण है। आदेश सभी राजकीय, अनुदानित व निजी पालिटेक्निक पर लागू हैं। प्राचार्य ने बताया कि शासन ने 22 जनवरी से सम सेमेस्टर की कक्षाएं आनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई चल रही है। करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी आनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जाएगा।