फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If there is a fault or transformer failure, get it fixed immediately: DM

फाॅल्ट या ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर तत्काल ठीक कराएं : डीएम

Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
If there is a fault or transformer failure, get it fixed immediately: DM
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। निगम के कार्यों की समीक्षा की। गर्मी को देखते हुए निर्देश दिया कय फाॅल्ट या ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए सुधार लाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें। ट्रिपिंग न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। सब स्टेशन पर अवर अभियंताओं सहित अन्य संबंधित कार्मिकों की उपस्थिति रहने के लिए कहा। स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य की समीक्षा के दौरान प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

आंधी-तूफान आदि के कारण विद्युत खंभा या तार टूटने आदि की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ठीक कराने को कहा। बांस व बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई को कहा। यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा। शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग कराने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed