फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the MP raises the issue in the House, then answer it in the House: Ram Govind

सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा तो सदन में दें जवाब : रामगोविंद

Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
If the MP raises the issue in the House, then answer it in the House: Ram Govind
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को आगरा पहुंच कर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के परिवारिजनों से मुलाकात की तथा ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि रामजी लाल सुमन ने अगर कोई मुद्दा सदन में उठाया था तो उसका जवाब सदन में ही दिया जाना चाहिए। एक राज्यसभा सदस्य के घर पर हमला बीजेपी सरकार की देख रेख और संरक्षण में हुआ है। चौधरी ने कहा कि नफ़रत की राजनीति से सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन देश नहीं, देश बनाने के लिए के लिए सौहार्द, प्रेम और विश्वास की ज़रूरत है, जो बीजेपी में नहीं हैं। कहा कि करणी सेना से समाजवादी पार्टी की कोई लड़ाई नहीं है। कुछ लोग हैं, जो करणी सेना के नाम पर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिससे समाज का तानाबाना बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि इस सरकार के लोकतंत्र विरोधी नीतियों का हमेशा से विरोध करती आई हैं और आगे भी दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, युवा, छात्र, किसान, मध्यम वर्ग व्यापारी विरोधी में हमला कर रही है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी”ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed