फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the government of SP is formed, then Shikshamitra will become assistant teacher again.

सपा की सरकार बनी तो शिक्षामित्र फिर बनेंगी सहायक अध्यापक : बी पांडेय

Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
If the government of SP is formed, then Shikshamitra will become assistant teacher again.
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय अध्? - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी। शिक्षामित्रों को पुन: सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। बी पांडेय जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय पर सोमवार को विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 17500 होगा। प्रेरक का पद जो समाप्त कर दिया गया है उसे पुन: बहाल किया जाएगा। गोष्ठी में वक्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सरकार बनने पर प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने एवं शिक्षामित्रों को पुन: अध्यापक बनाने की घोषणा का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यापक संजय उपाध्याय, डा. विश्राम यादव, राजनारायण को सम्मानित किया गया।। अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी आनंद एवं संचालन शिक्षक नेता सुशील पांडेय कान्हाजी ने किया। भारत यादव, प्रेमचंद्र यादव ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed