फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the demands are not met then the agitating movement will

मांगें नहीं मानी तो करेंगे उग्र आंदोलन

Wed, 17 Feb 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met then the agitating movement will
बलिया। उप्र जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान एवं पेंशन भुगतान की मांग को लेक धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जल निगम के समस्त कार्य को दूसरे अनुभवहीन एजेंसियों को दिया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कहा कि जल निगम के पास कार्य न होने से कर्मचारियों का वेतन, पेंशन एवं अन्य देयक कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। जिससे निगम के कर्मचारी भूखों मरने को विवश हो गए हैं। पंकज सिंह ने कहा कि जल निगम परिवार को भूखा मारने के लिए कूटरचित प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी जल निगम कर्मी भूख हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन के लिए विवश हो रहे हैं। कहा कि हम लोग अन्य विभागों के कार्य को भी करते हैं इसके बावजूद हम लोगों को वेतन तथा पेंशन छह-छह माह बाद भी नहीं मिल रहा। कहा कि यदि मांगे तत्काल नहीं मानी जाती हैं तो हम लोग आंदोलन उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सतीशचंद्र पाठक, नागेश्वर, चंद्रभूषण पटेल, ओमप्रकाश उपाध्याय, ब्रह्मानंद, रविंद्र श्रीवास्तव, अमित शर्मा, रामविहारी सिंह, महेंद्र यादव, कमला, दीपक सिंह, राजेश सिन्हा, अशफाक हुसैन, दुर्गेश पाठक, रामप्रवेश, बरमेश्वर राम, राधाकृष्ण, जितेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed