फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If Sun-Mercury enter Virgo, luck will shine.

Ballia News: सूर्य-बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश तो चमकेगी किस्मत

Wed, 18 Sep 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
If Sun-Mercury enter Virgo, luck will shine.
बलिया। इस सप्ताह ग्रह और नक्षत्रों की चाल बदलने जा रही है। मंगलवार से सूर्य और 23 सितंबर से बुध, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। इससे कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। उन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। साथ ही ऐसे राशि के जातकों को कॅरिअर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
विज्ञापन

ज्यातिषाचार्य पंडित डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि राशि के अनुसार सूर्य, कन्या राशि में 17 सितंबर को सुबह 11:17 बजे प्रवेश कर रहे हैं। इससे कुछ राशियों को फायदा व कुछ को थोड़ा नुकसान हो सकता है। 19 सितंबर से शुक्र अपने घर तुला राशि में जा रहे हैं, जो लाभ देंगे। डॉ. उपाध्याय कहते हैं कि सूर्य, कन्या राशि में जाकर ज्यादा लाभ देने वाले हैं। मेष राशि वालों को विवादों से बचना होगा व अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही बुध के कन्या राशि में जाने पर कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

किस राशि को होगा फायदा और किसे पहुंचेगा नुकसान
-मेष : मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम में दूरी, संतान से परेशानी होगी। अन्य क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं होगा।
-वृष : क्रोध पर नियंत्रण रखें, बहुत भावुक होकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। व्यापार की स्थिति यथावत रहेगी।
- मिथुन: गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी व स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
- कर्क: पराक्रमी बने रहेंगे और सफलता मिलेगी। व्यापार पहले से बेहतर होगा। नया व्यापार अभी शुरू ना करें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है।
- सिंह: सरकारी तंत्र में पकड़ मजबूत होगी। स्वास्थ्य मध्यम होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है।
- कन्या : शारीरिक तापमान बढ़ेगा, प्रेम-संतान में औसत लाभ स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
- तुला: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। सरकारी तंत्र से विरोध ना लें, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है।
- वृश्चिक: आय के स्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति सही होने के बावजूद मानसिक परेशानी रहेगी।
- धनु : कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव होगा।
- मकर: भाग्य के भरोसे ना रहें, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- कुंभ: सरकारी तंत्र से न उलझें नुकसान हो सकता। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
- मीन: खुद व जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed