फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Icse result

12वीं में छात्राओं का दबदबा, जबकि दसवीं में छात्र ने मनवाया लोहा

Fri, 06 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 06 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Icse result
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
शुक्रवार को घोषित आईसीएससी बोर्ड परीक्षा 2016 के दसवीं कक्षा के छात्र तथा 12वीं की छात्रा ने अपना लोहा मनवाया है। टॉपर छात्र की सर्वाधिक रुचि इंजीनियरिंग और सिविल सर्विस है। परीक्षा में अव्वल आए छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व अभिभावकों को दिया।  
विज्ञापन



आईसीएससी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित होने पर अव्व्ल छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं है। 12वीं की परीक्षा में शिवांगी श्रीवासतव ने सर्वाधिक 97.75 फीसदी अंक पाकर स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है जबकि दूसरे स्थान पर सर्वेश कुमार उपाध्याय को 96.75, तीसरे स्थान पर अनन्या श्रीवास्तव को 96.25 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रतीक्षा को 96.25, गरिमा जायसवाल और सजल गर्ग तथा उज्ज्वल राज को 95.5, अंजलि गुप्त को 94.75, अंकित गुप्त को 94.5, प्रांजल कुमार सिंह को 94.25, श्रुति पांडेय को 94.25 तथा हर्षिता सिंह को 94.25 फीसदी अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के कामर्स वर्ग में ऋषिका गुप्त को 91.25, अरूसी सिंह तथा साक्षी वर्मा को 91 फीसदी तथा स्तुति को 90.75 अंक प्राप्त हुए हैं। अव्वल आई शिवांगी के माता-पिता उसकी सफलता से काफी प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी को सिविल सर्विसेज में भेजना चाहते हैं। जबकि शिवांगी श्रीवास्तव इंजीनियर बनना चाहती हैं।

वहीं सर्वेश कुमार उपाध्याय सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। तीसरे स्थान पर रही अनन्या श्रीवास्तव आईआईटी के जरिए इंजीनियरिंग में जाना चाहती हैं। उसके माता-पिता भी अपनी बेटी की सफलता पर गदगद हैं।


आईसीएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले ऋत्विक शेखर को 97.6, सौरव कुमार यादव को 97.4, अक्षिता पांडेय को 97.2, शिवम श्रीवास्तव को 97, आदित्यप्रताप सिंह 96.4, महादेव नारायण सिंह व इसीता सिंह को 96 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। हाईस्कूल के टापरों ने भी इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा के क्षेत्र में जाने में अभिरूचि बताई। हाईस्कूल में अव्बवल रहे छात्र का अंगे्रजी में 94 से 96 के बीच अंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed