फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   icks and stones suddenly started flying, chaos over the road under construction

Ballia : अचानक चलने लगे ईंट पत्थर, निर्माणाधीन सड़क को लेकर बवाल, सड़क की चौड़ाई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Tue, 17 Dec 2024 04:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

आरसीसी सड़क को लेकर अचनाक बवाल हो गया और ईंट पत्थर चलने लगे। बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई को लेकर  विवाद हुआ था। पहले कहासुनी हुई फिर पथराव होने लगा जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
icks and stones suddenly started flying, chaos over the road under construction
पथराव करते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर में ग्राम पंचायत की ओर से बनाई जा रही आरसीसी सड़क को लेकर कहासुनी हो गई। कहाजुनी सोमवार शाम बवाल में तब्दील हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष में खूब ईंट-पत्थर चले। घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला सहित कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया। एक पक्ष की कुंती देवी पत्नी मुंशी और दूसरे पक्ष की सुमन देवी पत्नी राजकुमार पटेल और लखिया देवी की तरफ से पुलिस को तीन तहरीर दी गई है।प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव में प्रधान की ओर से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जमीन की उपलब्धता के अनुसार सड़क की चौड़ाई कहीं कम ज्यादा हो रही है। सड़क की चौड़ाई को लेकर गांव के पुकार बिंद के परिवार का कहना था कि उनके दरवाजे पर सड़क और चौड़ी की जाए। प्रधान का कहना था कि वहां जितनी जमीन उपलब्ध है उस हिसाब से ही सड़क बनाई जा रही है। तीन दिन पूर्व पुकार बिंद की पत्नी लखिया देवी ने विरोध कर सड़क निर्माण रोक दिया तो मामला कोतवाली पहुंचा। दोनों पक्षों में पुलिस की मध्यस्थता में देर तक चली पंचायत में मामला हल हो गया। दोनों पक्षों ने लिखित इकरारनामे पर हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को अचानक से पुकार बिंद का परिवार सड़क पर उतर आया। काम रोकते हुए वहां तोड़फोड़ करने लगे। इसी दौरान एक युवक की ओर से इसका वीडियो बनाया जाने लगा। इसके बाद पुकार बिंद के परिवार के लोगों ने उसे पीट दिया। बीचबचाव में एक अन्य युवक राजकुमार पटेल से भी उनकी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बस इसके बाद दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। पत्थरबाजी के दौरान महिला लखिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, ग्राम प्रधान आदि लोगों का कहना है कि उसने स्वयं अपना सिर दीवार पर दे मारा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रकरण में एक पक्ष की कुंती देवी पत्नी मुंशी, दूसरे पक्ष की सुमन देवी पत्नी राजकुमार पटेल व तीसरी लखिया देवी के तरफ से एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तीन तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed