फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I will not let the oppressors and corrupt people rest in peace: Surendra Singh

अत्याचारी व भ्रष्टाचारियों को चैन से नहीं रहने दूंगा : सुरेंद्र सिंह

Thu, 11 Feb 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
I will not let the oppressors and corrupt people rest in peace: Surendra Singh
बैरिया क्षेत्र के तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा के मठिया के प्रांगण में नव निर्मित रैन बसेर? - फोटो : BALLIA
बैरिया। अत्याचारी और भ्रष्टाचारियों को चैन से नहीं रहने दूंगा। यहां की जनता ने सदाचारियों और व्यापारियों को संरक्षा और सुरक्षा देने के लिए मुझे विधायक बनाया है। जनप्रतिनिधि की नीयत पवित्र होनी चाहिए तभी क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी, लोग खुशहाल होंगे। उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को तिवारी के मिल्की स्थित संत शिरोमणि महाराज बाबा आश्रम पर 12 लाख की लागत विधायक निधि से जिला पंचायत के बनाए सत्संग भवन के लोकार्पण पर कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि तहसील, थानों व ब्लॉकों में अभी भी भ्रष्टाचार चरम पर है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर सत्संग भवन का निर्माण हो जाए ताकि गरीब की बेटी की शादी हो तो उसे किराए का टेंट न करना पड़े। विधायक ने कहा कि यहां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय बन रहा है। इससे यहां के साधनहीन बच्चों को भी अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा। विधायक ने नौ मई को खपड़िया बाबा के आश्रम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 550 गरीब कन्याओं की शादी कराने व महाराज बाबा मार्ग पर बीबी टोला के पास संत शिरोमणि बाबा लक्ष्मण दास के नाम पर स्मृति द्वार बनवाने की घोषणा की। समारोह को भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, हरिकंचन सिंह, मूटन राय, बबलू यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर परशुराम सिंह, दीपू सिंह, मंगल सिंह, मणिभूषण सिंह, अमित सिंह, चंद्रभूषण सिंह पलट, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता महंत सतीश दास व संचालन प्रेमशंकर मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed