फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I am not afraid of the threats of Samajwadi goons: Ketki Singh

समाजवादी गुंडों की गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं : केतकी सिंह

Thu, 04 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
I am not afraid of the threats of Samajwadi goons: Ketki Singh
बांसडीह विधायक केतकी सिंह।
बेरुआरबारी (बलिया) । समाजवादी गुंडों की गीदड़ भभकी से मैं डरने वाली नहीं। सपा का चरित्र शुरू से महिलाओं के खिलाफ रहा है। समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडे उस समय कहां थे जब उनके ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने टिप्पणी की थी। उस समय उनका खून क्यों नहीं खौला।
विज्ञापन

ये बातें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं की ओर से लखनऊ स्थित आवास का घेराव करने पर कहा। पिछले दिनों बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह की ओर से अखिलेश यादव पर टोटियों और टाइल्स को लेकर टिप्पणी से आक्रोशित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया। उस समय आवास पर विधायक की 16 वर्षीय पुत्री अकेले थीं।
विज्ञापन

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडों ने उनकी अनुपस्थिति में घर का घेराव पुत्री को डराने के लिए किया। यह घृणित कार्य इनके चाल-चरित्र को उजागर करता है। समाजवादी पार्टी का चाल चरित्र पहले से ही महिलाओं के खिलाफ रहा है। चाहे इनकी ओर से उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर किया गया गेस्ट हाउस कांड हो या स्व. मुलायम सिंह यादव की ओर से लड़कियों को लेकर लड़कों पर दिया गया बयान रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडों का खून सिर्फ हिंदू समाज की महिलाओं पर ही क्यों खौलता है। उन्होंने कहा कि विधायक होने के साथ-साथ मैं एक मां भी हूं। जब बच्चों पर कोई आंच आती है तो मां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे एक बात कान खोल कर सुन लें उनकी इस गीदड़ भभकी से मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं है। उधर केतकी सिंह की पुत्री का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों की ओर से किए गए तांडव से मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं एक क्षत्राणी की बेटी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed