फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband dies during treatment, family accused wife of murder

इलाज के दौरान पति की मौत, परिजनों ने लगाया पत्नी पर हत्या का आरोप

Fri, 15 May 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Husband dies during treatment, family accused wife of murder
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव निवासी सर्वेश राय(32) पुत्र वंश बहादुर राय की मौत शुक्रवार को दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता और कानपुर में रहने वाले भाई ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडिशनल एसपी संजय कुमार, सीओ सदर अरूण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृतक के पिता सहित गांव वालों से घटना के संदर्भ में जानकारी ली। बताते है कि मृतक की अपनी पत्नी से बनती नहीं थी। वर्ष 2014 में सर्वेश की पत्नी ने अपने पति सहित सास-ससुर पर जला कर मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज होने पर मृतक और उसके मां बाप कुछ माह तक जेल में रहे थे। घटना के संबंध में एडिशनल एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने को निर्देशित किया गया है। मामले में अवैध संबंध सहित अन्य बिंदूओं पर पुलिस जांच कर रही है।जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed