फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband and mother-in-law arrested on charges of burning a married woman

विवाहिता को जला कर मारने के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law arrested on charges of burning a married woman
गड़वार। थाना क्षेत्र के रामपुर असली निवासी मुन्नी देवी ने पुत्री को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में मृतका की मां ने जिक्र किया है कि उसकी पुत्री वर्षा (25) का विवाह आठ फरवरी 2019 को सरयां गांव के रितेश खरवार पुत्र छोटेलाल खरवार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह में उसने वर पक्ष द्वारा मांगे गए दहेज को भी पूरा किया था। पुत्री को एक आठ माह का पुत्र भी है। आरोप लगाया है कि पुत्री के ससुराल वाले और दहेज की मांग कर रहे थे और जगह जमीन अपने नाम पर कराने के लिए उसको अक्सर प्रताडि़त करते थे। मृतका की मां ने अपनी पुत्री की सास, पति व देवर पर आरोप लगाया है कि इन तीनों ने मिलकर बीते रविवार की शाम को घर में बंद करके मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया था और घर से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर पर पति रितेश, सास सुमन व देवर अंकित पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सास और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि देवर घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed