फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   husband accused his elder brother for mother-child death in ballia

बलिया: जच्चा-बच्चा की मौत, मृतका के पति ने बड़े भाई के परिवार पर लगाया आरोप

Fri, 04 Jun 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बड़े भाई के परिवार से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद उन लोगों ने पत्नी को मारा पीटा।

विज्ञापन
husband accused his elder brother for mother-child death in ballia
demo pic

विस्तार

बलिया जिले के भीमपुरा थाने के पास शाहपुर टीटीहा इलाके में इलाज के लिए ले जाते वक्त जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी व सीओ रसड़ा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस मामले में मृतका के पति ने बड़े भाई के परिवार वालों पर जच्चा-बच्चा को मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टीटीहा गांव के थाने के पास वाली बस्ती में प्रमोद सिंह व उनके भाई रहते थे। प्रमोद की पत्नी ममता गर्भवती थी। प्रमोद के अनुसार, गुरुवार की सुबह में उसकी पत्नी और बड़े भाई के परिवार से तू-तू, मैं-मैं हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद उन लोगों ने पत्नी को मारा पीटा। जिसके बाद पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए मऊ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई थी। उसका बच्चा भी मर गया था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को हुई, जिस पर मृतका का भाई सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डुहा बिहरा से अपनी बहन के घर आया और बहन के जेठ उसके परिवार के सदस्यों पर मारने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी संजय यादव व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मां और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतका के पति ने अपने बड़े भाई व उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed