{"_id":"67056e1001cc989db3049ae5","slug":"hunters-ran-away-leaving-air-guns-and-dead-birds-ballia-news-c-190-1-bal1001-124358-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एयरगन और मृत चिड़ियों को छोड़ भागे शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एयरगन और मृत चिड़ियों को छोड़ भागे शिकारी
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लॉक क्षेत्र के देवलबीर गांव में चिड़ियों का शिकार कर रहे दो युवक ग्रामीणों को चकमा देकर बाइक से भाग निकले, लेकिन एयरगन व मृत चिड़ियों को छोड़ गए। ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों व वन विभाग को दी। भीमपुरा थाने की पुलिस ने एयरगन कब्जे में ले लिया। युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देवलबीर निवासी समाजसेवी प्रवीण कुमार सिंह अनशन पर बैठ गए हैं।
पडोसी गांव के दो युवक काफी दिनों से पक्षियों का शिकार कर रहे थे। मंगलवार को भी युवक देवलबीर के काली स्थान के पास स्थित पेड़ों पर पक्षियों का शिकार कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लेकिन युवक चकमा देकर बाइक से भाग गए। जाते-जाते एयरगन व मृत पक्षियों को छोड़ दिया। जिन पक्षियों को शिकारी युवकों ने शिकार बनाया उनमें उल्लू, नीलकंठ, तीतर, बगुला, पंडुक, कबूतर, वन मुर्गियां थीं। पक्षियों में नीलकंठ, तीतर, उल्लू को मारना प्रतिबंधित है। भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल का कहना है कि वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। यदि पक्षियां प्रतिबंधित होंगी तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।