फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hunger strike continues for the fourth day

अनशनकारियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

Sat, 14 Nov 2020 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues for the fourth day
हल्दी चट्टी पर भूख हड़ताल शामिल चौथे साथी का फूल माला पहना कर स्वागत करते अन्य साथी। - फोटो : BALLIA
हल्दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के हठधर्मिता के कारण चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग से बाढ़ क्षेत्र के करीब दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सड़क व पुलिया के निर्माण व मरम्मत कार्य सहित पांच सूत्रीय मांगों के लिए हल्दी ढाले पर आजाद भोला पांडेय, आनंद प्रकाश पांडेय व छोटू उपाध्याय अनशन पर बैठे हैं। अनशन के चौथे दिन शनिवार को अनशनकारियों के समर्थन में बसपा नेता अनिल राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, सपा नेता मृत्युंजय तिवारी सहित जिले के कोने-कोने से युवा नेता अनशन में शामिल हुए। अनशनकारियों के लगातार चार दिन से अन्न जल त्यागने के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा अनशनकारियों की मांगों को न मानने से युवाओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। आजाद भोला पांडेय ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के कुम्भकर्णीय नींद से सो रहे अधिकारियों को हम युवा जगा कर ही दम लेंगे। इस मौके पर अनुराग ओझा, अंकित सिंह, अंकित सिंह, सोनू मिश्र, कुणाल पांडेय, नितेश यादव, मनीष, प्रेरक गुप्ता, आकाश दुबे, प्रकाश पांडेय,पवन ओझा, अमृत सिंह गोलू, लक्ष्मीकांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed