फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Humanity story from ballia pet dog stucked in closed house since 8 month police broke lock and get freedom

मानवता: बंद घर में कैद कुत्ते को आठ माह बाद मिली रिहाई, पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला

Mon, 04 Apr 2022 03:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 03:14 PM IST
सार

बलिया के रघुनाथपुर बेला गांव में अभिषेक पाल अपने नवनिर्मित घर में आठ माह पूर्व ताला बंद कर कहीं चला गया। एक पालतू कुत्ते को बाउंड्री के अंदर छोड़ रखा था।  इसके बाद से ही यह कुत्ता उसी बाउंड्री में बंद रोता रहता था। 

विज्ञापन
Humanity story from ballia pet dog stucked in closed house since 8 month police broke lock and get freedom
पुलिस ने ताला तोड़कर कुत्ते को बाहर निकाला निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में एक कुत्ता बीते आठ  माह से बंद घर में कैद था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने घर में बंद कुत्ते को ताला तोड़कर निकाला। अगर आस-पास के लोगों एक जीव को बचाने के लिए संघर्ष सामने न आता तो शायद कुत्ते की तड़प- तड़प कर मौत हो जाती।

विज्ञापन


बांसडीह रोड क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव में अभिषेक पाल पुत्र रामनाथ पाल अपने नवनिर्मित घर में आठ माह पूर्व ताला बंद कर कहीं चला गया। एक पालतू कुत्ते को बाउंड्री के अंदर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही यह कुत्ता उसी बाउंड्री में बंद रोता रहता था। पालतू कुत्ते पर दया कर आस-पास के लोग उसे बाउंड्री के अंदर ही रोटी-पानी आदि समीप के छत से फेंक देते थे।

विज्ञापन

कुत्ते की दयनीय हो गई  हालत

इससे उसका किसी तरह गुजारा चल रहा था। मकान में किसी के नहीं रहने से कुत्ते की हालत दयनीय हो गई थी। इधर बीच उसका संयम जवाब देने लगा तो वह अक्सर रात को रोने लगता। कई दिनों तक यह सिलसिला चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर पालतू कुत्ते को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस उक्त मकान में दूसरा ताला लगाकर पंचनामा कर वहां से कुत्ते को लेकर थाने चली आई। थाना प्रभारी  वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कुत्ते की हालत खराब हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना व मानवता के आधार पर उसे बचाना जरूरी था। फिलहाल उसके इलाज भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed