{"_id":"65e223e0ec92e659fc049a94","slug":"ht-line-stuck-in-tank-loaded-on-trailer-broken-ballia-news-c-190-1-bal1001-112478-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेलर पर लदे टैंक में फंसी एचटी लाइन, टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेलर पर लदे टैंक में फंसी एचटी लाइन, टूटी
विज्ञापन
नरहीं। बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेलर पर लदे टैंक में हाईटेंशन तार फंस गया। खिंचाव होने से दो खम्भों सहित तार टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने लाइनमैन को बुलाकर सड़क से खम्भे और तार को हटवाया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
शुक्रवार की सुबह भरौली से बलिया की तरफ जा रहे टेलर पर बड़ा टैंक लदा था। टेलर जैसे ही नरहीं बाजार में पहुंचा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में टैंक फंस गया। खिंचाव होने से तार सहित दो खम्भे सड़क पर आ गए। इससे सड़क पर आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस की सक्रियता से बिजली कटवाकर लाइनमैन को लाकर सड़क से तार और खम्भे को हटवाया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। दो खम्भों के टूटने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर तक बिजली खम्भों के ठीक करने की कवायद भी शुरू नहीं हुई थी। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीह मुख्यालय मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम की साहोडीह चट्टी के पास एम्बुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहतवार निवासी सचिन सिंह (32 ) और राजेश (30) निवासी केवरा बाइक से बांसडीह से मुख्यालय के तरफ जा रहे थे। इसी बीच साहोडीह चट्टी के समीप मुख्यालय से बांसडीह जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस की जद में आ गए।
विज्ञापन
ई रिक्शा के पलटा, छात्र जख्मी
बैरिया। दलन छपरा-सोनबरसा मार्ग पर असंतुलित होकर ई रिक्शा के पलट जाने से उसमें सवार इंटरमीडिएट का परीक्षा देने जा रहे हैं भगवानपुर निवासी रवि कुमार 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ई रिक्शा काफी तेज था और सोनबरसा के निकट प्रदुमन बाबा के मंदिर के पास असंतुलित होकर पलट गया। उक्त छात्र 12वीं के परीक्षा देने के लिए रानीगंज के पासवान चौक अवस्थित आरपीएम स्कूल जा रहा था।