{"_id":"576976cd4f1c1bcb63b47f45","slug":"ht-gira-2-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार गिरने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार गिरने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में लटके तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित माफी पिपरा गांव में हाईटेंशन तार की जद में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका और एक युवक गंभीर रूप से अचेत हो गए। हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर गिरने की वजह से पिपरा गांव में हाईटेंशन करेंट दौड़ गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के माफी पिपरा गांव स्थित सड़क के किनारे वेल्डिंग की दूकान है। जहां मंगलवार की दोपहर पिपरा निवासी अमिर खान(25), साकिब खान (18) बैठे थे। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए और झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पिपरा निवासी अल्ताफ खान की पांच वर्षीय पुत्री खुशी अपने घर में खेल रही थी। वह भी करेंट की जद में आकर अचेत हो गई। उधर, पिपरा निवासी अंकित वर्मा (18) अपना मोबाइल सेट चार्ज करने के दौरान करेंट की जद में आ गए। पूरे गांव में हाईटेंशन करेंट गांव में दौड़ गया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच इसकी सूचना किसी ने विद्युत विभाग को देकर विद्युत सप्लाई बंद करा दी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह सुनील ठाकुर अपनी सैलून की दूकान खोलने के लिए गया। दूकान का ताला खोलने का प्रयास कर ही रहा था, इसी बीच वह करेंट की जद में आकर अचेत हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।