फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   House of four brothers demolished on orders of High Court in Ballia

यूपी में अवैध कब्जे के खिलाफ एक्शन:बलिया में 4 भाइयों का मकान जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

Fri, 02 Feb 2024 06:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

जिले के गौरा ग्राम पंचायत में भीटे की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया गया था। जिसे हाईकोर्ट के आदेश पर गिराया गया। मकान गिरने के बाद चार भाइयों का परिवार आसमान के नीचे तीरपाल घेरकर रहने को बेबस हो गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन
House of four brothers demolished on orders of High Court in Ballia
ballia news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील के गौरा ग्राम पंचायत में भीटे पर अवैध कब्जा करने वाले चार भाइयों के मकानों को एसडीएम ने जमीदोंज करा दिया। मौके पर भीमपुरा और नगरा पुलिस के साथ तहसीलदार व लेखपालों की टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बेल्थरारोड तहसील के गौरा गांव की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर 2010 में तहसील न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। तहसीलदार न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश दिया गया था। उसके बाद गांव के ही वादी श्रीकांत शर्मा द्वारा उच्च न्यायालय में भीटे पर बने सदलू, खरभान, धन्नजय व रमेश प्रजापति पुत्रगण बानू के मकान को गिराने की अपील की गई थी। उच्च न्यायालय ने मामले में 7 फरवरी 2024 से पूर्व अवैध कब्जे को गिराकर रिपोर्ट तलब किया है। 
विज्ञापन


इसके तहत एसडीएम बेल्थरारोड एआर फारुखी, तहसीलदार पंकज शाही ने प्रतिवादी को मकान खाली कराकर स्वयं गिराने की नोटिस दी थी। प्रतिवादी ने अपने घर से सामान निकालकर खाली कर दिया था। दिए गए समय पर एसडीएम व तहसीलदार भीमपुरा व नगरा पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। देखा कि सदलू आदि का परिवार खेत में तिरपाल डालकर अपना सारा सामान रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध कराएंगे आवास की सुविधा

यह देख अधिकारियों ने उनको जेसीबी उपलब्ध कराकर कहा कि आप खुद ही अपना घर अपने हिसाब से दो दिन में गिरा लो, ताकि ईंट आदि कामयाब हो जाए। नहीं तो हमको गिरवाना पड़ेगा। कहकर पूरी फोर्स लौट गई। इसके बाद सदलू आदि ने जेसीबी से अपना मकान खुद ही गिरवाना शुरू कर दिया।

गौरा ग्राम सभा में भीटे पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को गिरवाने की प्रक्रिया के बाद एसडीएम बेल्थरारोड एआर फारूखी ने परिवार को खुले आसमान के नीचे देख कहा कि आप लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे पोर्टल खुलता है आपका आवेदन कर कार्यवाही आगे बढ़ा दी जाएगी। सदलू और उसके भाई मकान खाली करने के बाद खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। चारों भाई खेत में कटरैन व तिरपाल आदि से घेरकर अपना सारा सामान रखकर उसमें रहने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed