फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hour-gourd pudding pagoda

घंटे-घड़ियाल से गूंजे शिवालय

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hour-gourd pudding pagoda
बालेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करती महिलाएं। - फोटो : ballia
श्रावण मास की शिवरात्रि पर शुक्रवार को नगर के बाबा बालेश्वर नाथ व कैलास धाम मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में बाबा के भक्तों के ने पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। जबकि वहीं घंटे-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। बारिश की परवाह किए बगैर श्रद्धालु बाबा भोले के दर्शन को लाइन में खड़े रहे। लाइन में खड़े होकर भोले का दर्शन पूजन किया। रूद्राभिषेक व जलाभिषेक के लिए भक्त  उमड़े रहे।
विज्ञापन


फाल्गुन शिवरात्रि के बाद सावनी शिवरात्रि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धालु उपासना व पूजन-अर्चन कर भगवान भोले नाथ को प्रसन्न कर मनोवांच्छित फल प्राप्त करने का प्रयास करते है। देवाधिदेव भगवान शंकर का प्रिय सावन महीने में बाबा के भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक आदि कर लौकिक व परलौकिक का सुख का प्राप्ति महसूस करते है। शुक्रवार  को भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल-माला, भस्म आदि चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन


नगर के बालेश्वर मंदिर, कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हर-हर बम-बम की गूंज के बीच भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस अधिकारियों ने भी प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed