{"_id":"586e55c04f1c1b4d5615ac11","slug":"hordings-utarwane-me-juta-prashsan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग्स उतरवाने में प्रशासन जुटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग्स उतरवाने में प्रशासन जुटा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 05 Jan 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर फ्लैग मार्च करते आरपीएफ के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस और प्रशासन के अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स उतरवाते नजर आए। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को आचार संहिता लागू किए जाने की अधिसूचना जारी होते ही जिला तथा पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
गुरुवार को नगर सहित सभी तहसील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कसबा और चट्टी-चौराहे पर लगे होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर तथा कटआउट भी हटवाने में जुट गए। जिला प्रशासन के अफसरों के साथ ही नपा के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, सीओ नगर केसी सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस और चौकी प्रभारियों ने नगर के स्टेशन मालगोदाम रोड, टीडी कालेज चौराहा, चौक सहित अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग्स तथा बैनर उतरवाए। आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक रामप्रताप सिंह ने तेज कार्रवाई का निर्देश मातहतों को दिया है।
रसड़ा संवाददाता के मुताबिक आचार सहिता की अधिसूचना जारी होते ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ कस्बा सहित आसपास के चट्टी चौराहों पर लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को उतरवाया। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से जारी दिशा-निर्देश को भी कड़ाई से पालन करने के लिए लोगाें से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान प्यारे लाल चौराहा, आजाद चौराह, भगत सिंह तिराह, कोटवारी मोड़ आदि स्थानों पर लगे विभिन्न पार्टियों के बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग्स को उतरवाकर कोतवाली लेकर चले गए। हल्दी में थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ हल्दी चट्टी, सोनवानी, गायघाट, मझौवा, रुद्रपुर आदि ढालों पर लगे सारे होर्डिंग पोस्टर उतरवाए।