फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Historic Dadri fair started

Ballia News: शुरू हुआ ऐतिहासिक ददरी मेला, मेलार्थियों से गुलजार हुआ परिसर

Tue, 28 Nov 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Historic Dadri fair started
बलिया। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के ददरी मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई। करीब बीस दिन तक चलने वाले मेले का मीना बाजार भी सज कर मेलार्थियों की अगवानी करता नजर आया।
विज्ञापन

ददरी मेले के पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों की चहलकदमी से मेला परिसर गुलजार नजर आया। लोगों ने जहां गुड़ही जलेबी का स्वाद चखा तो वहीं महिलाओं ने घरेलू और शृंगार से संबंधित सामानों की खरीदारी की। जबकि बच्चे चरखी और झूले का आनंद लेते देखे गए। इसके पूर्व लोगों ने गंगा स्नान किया और महर्षि भृगु तथा दर्दर मुनि की समाधि पर मत्था ठेका। साथ ही बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर में हाजिरी लगाकर मंगल कामना की। मेले में आए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस लिहाज से मेला एक थाना और चार पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed