फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Highway jammed ambulance siren did not work devotees going to Maha Kumbh troubled

UP : 13 घंटे तक जाम रहा हाइवे..., एंबुलेंस का सायरन भी काम नहीं आया; महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु परेशान

Sun, 16 Feb 2025 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 04:50 PM IST
सार

बलिया में बक्सर-पटना मार्ग पर नेशनल हाइवे पर लोग भीषण जाम में फंसे रहे। महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़े। वीकेंड पर स्नान कर जल्दी वापसी की प्लानिंग फेल हो गई।

विज्ञापन
Highway jammed ambulance siren did not work devotees going to Maha Kumbh troubled
बलिया में नेशनल हाइवे पर खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में जो सड़क शनिवार को दिनभर सूनी पड़ी रही, शाम होते ही उस पर जाम दिखा। बक्सर-पटना मार्ग पर धरहरा से लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर कबीरपुर तक 35 किलोमीटर तक 13 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

विज्ञापन




प्रयागराज महाकुंभ मेले से आने वाले श्रद्धालुओं की सैकड़ों गाड़ियां आठ घंटों तक जाम में फंसी रहीं। रविवार की दोपहर तक जाम का सामना करना पड़ा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बक्सर में आयोजित प्रगति यात्रा के मद्देनजर बक्सर प्रशासन ने 48 घंटा पहले ही भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इधर नरहीं, चितबड़ागांव, फेफना पुलिस ने शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे से भारी वाहनों को भरौली के तरफ जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


पूरे दिन भारी वाहन जहां तहां खड़े रहे। शनिवार को शाम छह बजे जब भारी वाहनों को छोड़ा गया तो बक्सर के एनएच-922. भरौली गोलम्बर पर एनएच-31 पर जाम लगना शुरू हुआ। रात आठ बजे तक भीषण जाम लग गया। जाम रविवार को 9 बजे तक बरकरार रहा। गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालु आठ से दस घंटे तक जाम में फंसे रहे। एम्बुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रहीं। बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। रात भर वाहन रेंगते रहे। गाजीपुर मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन मार्ग पर चलने को मजबूर हुईं। कुछ गाड़ियां कोटवा नारायणपुर कनुआन मार्ग होकर गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed