{"_id":"684c79f3fbb60fc7ea0cbe69","slug":"high-blood-pressure-at-a-young-age-people-under-40-are-also-affected-ballia-news-c-190-1-svns1007-141923-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर, 40 से कम उम्र वाले भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर, 40 से कम उम्र वाले भी चपेट में
विज्ञापन
बलिया। आधुनिक जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण युवा तेजी से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज ब्लड प्रेशर की जांच कराने पहुंच रहे हैं, जिनमें कम उम्र के युवाओं की संख्या भी चिंताजनक है। चिकित्सकों का मानना है कि यह स्थिति भविष्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज झा ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 होना चाहिए। यदि यह 140/90 या अधिक हो तो यह उच्च रक्तचाप की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि आजकल 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, ज्यादा नमकयुक्त भोजन, तनाव और शारीरिक सक्रियता की कमी है।
हरिपुर की रहने वाली पूजा की उम्र 32 साल है। वह शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंचीं। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या बताई।
विज्ञापन
36 साल के प्रेम कुमार शहर के काजीपुरा में रहते हैं। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिलीं। । डॉक्टरों ने उन्हें दवा के साथ व्यायाम व खानपान में बदलाव की सलाह दी है।
इब्राहिमाबाद की रहने वाली फूलमती शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहुंची। उनकी उम्र करीब 36 साल है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उन्हें उच्च रक्तचाप है। दवा के साथ उन्हें ज्यादा नमक युक्त भोजन न करने, व्यायाम और खानपान में बदलाव की सलाह दी है।
हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख लक्षण : सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, नाक से खून आना, धुंधली दृष्टि, सीने में दर्द, अनिद्रा आदि हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख लक्षण है।
हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर : डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) एक साइलेंट किलर है, क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। अस्पताल में आने वाले कुछ मरीजों का ब्लड प्रेशर 200/100 तक पाया गया है, जो जानलेवा हो सकता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से इस बीमारी से बचा जा सकता है।