फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hieves broke into the house by ripping out the window grille; they forced open the almirah and stole jewelry and other items.

Ballia News: ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी तोड़कर गहने और सामान चोरी

Mon, 06 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
hieves broke into the house by ripping out the window grille; they forced open the almirah and stole jewelry and other items.
बैरिया थाना क्षेत्र के सीएचसी सोनबरसा के समीप बंद पड़े मकान में हुई चोरी के बाद टूटी आलमारी तथा
बैरिया। सीएचसी सोनबरसा के बगल में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे बंद मकान की छत की ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे चोरों ने गहने और सामान की चोरी की।
विज्ञापन

तीन कमरों का ताला तोड़कर दो कमरों में रखी अलमारी को तोड़कर चोरी की गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी जयप्रकाश गुप्त ने बताया कि मेरा पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। मेरी बहन भी मेरे साथ दिल्ली में थी। मेरे कमरे के अलमारी में बहन रीना गुप्ता के आभूषण व कीमती सामान तथा पत्नी के आभूषण, कीमती सामान व जरूरी कागजात रखे थे। 22 जून से 30 जून के बीच चोरी की घटना हुई है। मेरे बगल के पड़ोसी के घर की छत का लिंटर हो रहा था। लिंटर के बाद 22 जून को रेवती से आए राजमिस्त्री और ठेकेदार शटरिंग खोलकर शाम को चले गए, किंतु देर रात उनकी गाड़ी आकर फिर पड़ोसी के घर के सामने खड़ी हो गई। लोगों ने समझा कि कुछ सामान बाकी होगा जिसे लेने आए होंगे।
30 जून को चाचा ने फोन किया कि आप लोग आए हैं क्या, आपके घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ है। उनकी सूचना पर दो जुलाई को घर पहुंचा तो देखा कि छत की ग्रिल टूटी थी। लोहे के दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और कमरों का ताला तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन

पड़ोसी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेरे बड़े भाई राजू गुप्ता आगरा में रहते हैं उनके कमरे की अलमारी भी टूटी है। पीड़ित ने कहा कि तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed