फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heated deabte among two Samajwadi party leaders for chair in ballia program of Mulayam Singh Yadav

Ballia: मंच पर कुर्सी के लिए सपा के दो नेताओं में तू तू-मैं मैं, मुलायम सिंह यादव के नाम पर था कार्यक्रम

Wed, 02 Nov 2022 08:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 08:35 PM IST
सार

बलिया के एक होटल में बुधवार को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित गीतों का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता और कुर्सी को लेकर भिड़ गए। दोनों में तीखी बहस हुई। 

विज्ञापन
Heated deabte among two Samajwadi party leaders for chair in ballia program of Mulayam Singh Yadav
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित गीतों के विमोचन के दौरान बुधवार को बलिया में दो सपा नेता (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुर्सी को लेकर भिड़ गए। मंच पर दोनों के बीच कुर्सी को लेकर तीखी बहस हुई। हालांकि कुछ नेताओं के बीच-बचाव के बाद किसी प्रकार मामला शांत हो सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

विज्ञापन


पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव की ओर से बुधवार को शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित गीतों के ऑडियो का विमोचन होना था। मंच पर वरिष्ठ नेताओं के लिए कुर्सी लगी थी।

विज्ञापन

दो नेताओं में जुबानी जंग से हैरान रह गए लोग 

बीच में पूर्व मंत्री अबिंका चौधरी बैठे थे, जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, काशीनाथ यादव आदि के साथ अखिल भारतीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा नेता व्यास गोंड भी बैठे थे। वायरल वीडिया में पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आगे की कतार में बैठाने के लिए पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव ने व्यास गोंड को अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में यह सुना जा सकता है, जिसमें पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव पूर्व मंत्री व्यास गोंड को काफी भला-बुरा कहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। 

व्यास गोंड बोले- साजिश के तहत अपमानित किया गया

मामले में अखिल भारतीय गोंड महासभा के अध्यक्ष व्यास गोंड ने कहा कि साजिश के तहत मुझे अपमानित किया गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के बुलाने पर मैं कार्यक्रम में गया था। मंच के सामने कार्यकर्ताओं के बीच बैठा था। जिलाध्यक्ष के कहने पर मंच पर गया।

काशीनाथ यादव ने मुझे कुर्सी से हटाने के साथ ही मंच से उतर जाने को कहते हुए अपमानित किया। पूरी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने रखेंगे। वहीं  सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed