फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Healthcare workers staged a work boycott in support of a six-point list of demands

Ballia News: छह सूत्री मांगों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 17 Oct 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Healthcare workers staged a work boycott in support of a six-point list of demands
छह सूत्रीय मांगों को सीएचसी सिकंदरपुर के अधीक्षक को मांग पत्र सौंपते एनएचएम के कर्मचारी। जागरुक
सिकंदरपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने अब सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों की ओर से दिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर दिग्विजय सिंह को पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी क्रम में कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की ज्ञापन देने वालों में डा. बबनुआर, डॉ. राजेश प्रसाद, पुष्कर राय, अनीता तिवारी, कुसुम यादव, रूबी, वशिष्ठ यादव, विकास यादव, रवि कुमार पासवान व कंचन राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed