{"_id":"67ea99d8c3ef60816d07d70b","slug":"he-was-threatening-to-make-the-video-viral-police-arrested-him-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Mon, 31 Mar 2025 07:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:04 PM IST
सार
वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो अपलोड करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मनियर थाना के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत की थी कि नाबालिक लड़की कक्षा 10 की छात्रा है, जिसे अभियुक्त प्रेमचन्द चौहान ने शादी का झांसा देकर लीव इन रिलेशन में रहकर पिछले तीन महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
जब इस बात की जानकारी हुई तो शिकायत करने पर आरोपी ने महिला के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि तुम्हारी लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बर्बाद कर दुंगा। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को उपनिरिक्षक ओमनरायन पाठक ने अभियुक्त प्रेमचन्द्र चौहान निवासी पिण्डारी को बस स्टैण्ड मनियर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन