फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Havan worshiped on the birthday of Chief Minister

हवन-पूजन कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना

Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Havan worshiped on the birthday of Chief Minister
हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई की ओर से संगठन के मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिन शनिवार को आर्य समाज रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूजन-अर्चन व हवन कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, सागर शेखर, अमित तिवारी, रोहित सिंह, कृष्णा वर्मा, महेश गुप्ता, कुश कुमार, नितिन अग्रहरि आदि रहे। नगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शनिवार को भाजपा एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजन तथा पौधरोपण करके मनाया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल, भाजयुमो अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह, उमाशंकर सैनी, किशन मोदनवाल, जयनाथ शर्मा, जय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

बांसडीह: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शनिवार को भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों में फल, दूध, काढ़ा और मॉस्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को कोविड से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एसके तिवारी, डॉक्टर वीरबहादुर, डॉक्टर संगीता राय, फार्मासिस्ट ओंकार सिंह के अलावा अमर सिंह, पवन तिवारी, मनीष भारती, राजेश प्रजापति, अग्निवेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed