फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hasya diwas

कहीं कविता तो कहीं चुटकुले के जरिए खूब हंसे लोग

Tue, 03 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 03 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
विश्व हास्य दिवस के मौके पर मंगलवार को नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा बकायदा कार्यक्रम आयोजित कर हास्य दिवस मनाया गया। कहीं लोग कविता तो कहीं चुटकुले के माध्यम से लोगों को हंसाया गया। इस दौरान जानकारों द्वारा हंसने की जरूरत और उससे मिलने वाले आरोग्य सुख से भी लोगों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन



नगर के हल्दी कोठी में जहां छात्रहित संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से चुटकुले आदि सुनाकर लोगों को हंसाया गया वहीं इस दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए जगह-जगह कृत्रिम हंसी के जरिए भी हास्य दिवस मनाया गया। उ
विज्ञापन


धर पतंजलि योग शिक्षक श्री प्रकाश पांडेय की अगुवाई में कुल 100 लोगों को कृत्रिम रूप से हंसाकर हास्य दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत से लोग हंसने से शर्माते हैं। लेकिन उसको अपनी शर्म हटाकर हर समय न सही, मजे के पलों पर खुलकर हंस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रक्त संचालन तेजी से होता है। वहीं ऐसे हार्मोंस की उत्पत्ति होती है। जिससे आदमी तनाव मुक्त होने के साथ ही खुदको तरोताजा महसूस करते हैं। वहीं छात्रहित संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिंटू खान ने बताया कि विभिन्न दिवसों के बीच हास्य दिवस का महत्व वास्तव में लोगों के पास कम है। लोग आज भी इस पर गंभीर नहीं है। लिहाजा हम छात्रगण प्रोजेक्टर आदि में कविता, चुटकुले की प्रस्तुति से लोगों को हंसाने का काम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed