फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harvesting of crops in the presence of District Magistrate

Ballia News: जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई फसलों की कटाई

Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Harvesting of crops in the presence of District Magistrate
बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग का शुभारम्भ हुआ। जिलाधिकारी के सामने चार किसानों के खेत से गेहूं की क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता जांची गई। फसलों के उत्पादन व उत्पादकता का आंकलन करने के लिए राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों द्वारा भारत सरकार के सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग के निर्देश हैं।
विज्ञापन

गेहूं की क्रॉप कटिंग के लिए रैंडम आधार पर जीराबस्ती में चार किसानों के खेत का चयन हुआ। दस मीटर के समबाहु त्रिभुज के आकार में घेरा बनाकर फसल की कटिंग कराई गई और मड़ाई कराया गया। रैंडम आधार पर चयनित चारों किसानों के खेत से क्रमश: 9.165 किलो, 13.680 किलो, 7.610 किलो व 12.970 किलो गेहूं निकला। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसी के जरिए फसल के उत्पादन व उत्पादकता का सही आंकलन किया जाता है। इस कार्य में कानूनगो-लेखपाल पूरी गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित कराएंगे। इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी शोभनाथ, नायब तहसीलदार शैलेश यादव व संत विजय सिंह, लेखपाल विनय दूबे, कानूनगो तारकेश्वर सिंह के अलावा किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed