फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harivansh Singh President

हरिवंश सिंह बने अध्यक्ष

Sat, 01 Oct 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 01 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Harivansh Singh President
सिविल कोर्ट में आयोजित क्रिमिनल बार के चुनाव में जीत के बाद खुशी का इजहार करते नवनिर्वाचित प्रत्याशी।
क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरिवंश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र को 67 मतों से मात देकर बार के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं शंभूनाथ उपाध्याय को 145 वोट पर संतुष्ट करना पड़ा। महासचिव के पद पर ओमकार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविरल ओझा को 200 मतों से पराजित कर महासचिव पद को सुशोभित किया।
विज्ञापन


  क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह दस बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चला। उसके पश्चात मतगणना शुरू हुई और धीरे-धीरे देरशाम परिणाम आने शुरू हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हरिवंश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र नाथ मिश्र को 67 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन


हरिवंश सिंह को कुल 288 वोट प्राप्त हुए। वहीं देवेंद्र मिश्र को 221 तथा इस बार भी शंभूनाथ उपाध्याय को 145 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि महासचिव के पद ओमकार सिंह को 375 वोट प्राप्त हुए।  अविरल ओझा को 175 वोट तथा अरविंद तिवारी को 121 वोट पर संतोष करना पड़ा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दीनानाथ सिंह ने 362 मत पाकर हरेंद्र सिंह को 311 वोट प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिव्य प्रकाश पांडेय को 410 वोट व संदीप तिवारी को 215 वोट प्राप्त हुए तथा कोषाध्यक्ष के पद पर बृजकिशोर श्रीवास्तव उर्फ कुन्नू को 368 वोट तथा राधेश्याम पांडेय को 150 वोट प्राप्त हुए। भैया सुधीर सिंह को 142 वोट पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के पद पर अनूप कुमार सिंह को 478 वोट तथा नरेंद्र तिवारी को 675 में 673 वोट मिला है। जबकि अखिलेश उपाध्याय को 175 वोट मिले हैं। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर सूरजीत बहादुर सिंह उर्फ कुन्नू निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।

वहीं चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार सिंह की देखरेख  में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ तथा उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना के साथ बधाइयां दी।  चुनाव के बाद संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अधिवक्ता हित में कार्य करने की अपील की।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed