फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harinder and Munna's wrestling ended in a draw

Ballia News: बराबरी पर छूटी हरिंदर और मुन्ना की कुश्ती

Sun, 22 Oct 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Harinder and Munna's wrestling ended in a draw
फेफना। तीखा स्थित चिंतामणि ब्रह्म बाबा के स्थान परिसर में शनिवार को अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली, बिहार, प्रदेश व वाराणसी, गोरखपुर, मुगलसराय, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ आदि जनपदों के 56 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ सांसद नीरज शेखर, नारद राय, ददन पहलवान ने किया। फाइनल मुकाबला हरिंदर पहलवान (यूपी केशरी) और मुन्ना पहलवान (गाजीपुर केशरी) के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दंगल में साधु पहलवान व मन्नू पहलवान, दीपू -विनोद, हीरा-राकेश, छोटू-सलीम, बृजेश-सचिन, अश्वनी-चन्द्रकेश, चंद्रदीप-अभिषेक, कल्लू-शिवम, गोलू-अमन, अनुज-बिपिन, धनंजय-डब्बू के अलावे जौनपुर के केवल एक हाथ से ही कुश्ती लड़ने वाले राम सिंह तथा गाजीपुर की महिला पहलवान ब्यूटी के साथ बलिया की सुरभि पहलवान की जोड़ी की कुश्ती काफी आकर्षक रही। दंगल में 56 जोड़ी महिला व पुरुष पहलवानों ने विरोधी को चित करने के लिए विविध दांव पेंच का प्रदर्शन किया। दंगल में पहलवानों ने धोबियपाट, लँगड़ी, कलाजंग दांव, ईरानी दांव (टंगी दांव), जांघिया दांव, निकाल दांव, बगलडूब दांव और सांडीतोड़ दांव आदि का प्रयोग किया। इस दौरान बंशी चौधरी, भरत यादव, शिव दयाल यादव, अदालत सिंह, तब्बू सिंह आदि रहे। संचालन वाशिम टाइगर व हरिवंश पहलवान ने किया। आयोजक प्रभुनाथ यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed