फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harassment of SP workers being intoxicated by power: Ramgovind

सत्ता के नशे में हो रहा सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न : रामगोविंद

Sun, 14 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Harassment of SP workers being intoxicated by power: Ramgovind
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बांसडीह कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व मंत्री रामगोविंद चौध - फोटो : BALLIA
बांसडीह। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गगनभेदी नारों के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय से निकले शहीद स्मारक और सेनानी रामदहीन ओझा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, आंबेडकर चौराहा स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आज सत्ता के बल पर सत्ता दल के लोग सपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहे हैं। इसके खिलाफ, एकजुट रहकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। आज की सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। देश के संपत्ति को अपने मित्र पूंजीपतियों में रेवड़ी की तरह बांट रही हैं। आज ईडी, सीबीआई और पुलिस के बल पर लोगों को डराया जा रहा है। विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सशक्त विपक्ष का होना आवश्यक है। अग्निवीर जैसी योजनाएं लागू करके देश के नौजवानों की क्षमता की बाजार में बोली लगाई जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और जुमले के खिलाफ तिरंगे को साक्षी मानकर संघर्ष छेड़ना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि बलिया जनपद देश के अन्य हिस्सों से पहले अंग्रेजों से आजाद हो गया था। आज सदस्यता अभियान में भी बलिया सबसे अग्रणी रहे यही हमारी कोशिश होगी। राजमंगल यादव, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, चितरंजन सिंह, संकल्प सिंह, हरिमोहन सिंह, सुनील सिंह, धीरेंद्र सिंह चुन्ना, अशोक यादव, रामदेव यादव, रामाजी यादव, अभिषेक मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed