फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Handed over letter to DM demanding removal of encroachment

डीएम को पत्रक सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग

Fri, 27 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Handed over letter to DM demanding removal of encroachment
डीएम को पत्रक सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन

बलिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर आए दिन अतिक्रमण के चलते लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के मांग को शुक्रवार को जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि ददरी मेला समाप्त होने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

पत्रक में उल्लेख किया है कि नगर के विभिन्न मार्गो पर दुकानदारों एव वाहन स्वामियों द्वारा अवैध तरीके से स्टैंड स्थापित कर दिया गया है। जिससे आए दिन नगर के लोग जाम के झाम से जुझते नजर आते है। जबकि विगत वर्ष पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बैरिया की तरफ जाने वाली वाहनों को कदम चौराहा, सिकंदरपुर की तरफ जाने वाली वाहनों को बहादुरपुर, मनियर, बांसडीह, सहतवार की ओर जाने वाली वाहनों को तिखमपुर तथा भरौली, बक्सर, रसड़ा की ओर जाने वाली वाहनों को माल्देपुर मोड स्थित स्टैंड बनवाया था। इसके साथ ही नगर स्टेशन तथा शहीद पार्क चौक परिसर में ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों के लिए नगर के विभिन्न सड़क मार्गों पर दुकान लगाने के लिए स्थान का चयन किया था। जिससे नगर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से ही स्टेशन चौक रोड पर ठेला-खोमचा सहित अन्य दुकानदारों ने अपना कब्जा जमा लिया। वहीं चित्तू पांडेय चौराहे से लेकर कदम चौराहा तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामान पटरियों पर रखकर अतिक्रमण कर लिए है। जिससे आए दिन नगर में घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पत्रक सौंपने वालों में अतुल कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, नवीन सिंह, राजीव पांडेय, हीरा जी, पंकज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed