फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half-yearly exams will start 12 days late.

Ballia News: 12 दिन देर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly exams will start 12 days late.
पंदह। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इस बार 12 दिन देर से शुरू होंगी। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के कारण विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम को बदलते हुए अब 10 दिसंबर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहले ये परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होनी थीं।
विज्ञापन




परीक्षा तिथि में बदलाव की जानकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा सभी बीएसए को दे दी गई है। विभाग का कहना है कि एसआईआर कार्य में शिक्षक, शिक्षामित्र और विद्यालय स्तर के कर्मचारी लगातार लगे हुए हैं। ऐसे में स्टाफ की कमी के चलते निर्धारित तिथि पर परीक्षा कराना संभव नहीं था। विद्यालयों ने भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के लगे होने का हवाला देते हुए परीक्षा संचालन में असमर्थता जताई थी। इसको देखते हुए विभागीय स्तर से बच्चों की सुविधा और परीक्षा की सुचारु व्यवस्था संचालन के लिए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम पूरा कराने और प्रश्नपत्रों व परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का पर्याप्त अवसर मिल गया है। एसआईआर कार्य समाप्त होने के बाद शिक्षक परीक्षा संचालन में पूरी तरह उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed