फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   GZP-HZP highway will be four lane

फोर लेन का होगा गाजीपुर-हाजीपुर हाइवे

Sat, 27 Dec 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 27 Dec 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
GZP-HZP highway will be four lane
सांसद भरत सिंह ने कहा है कि गाजीपुर-हाजीपुर हाइवे (एनएच-31) फोर लेन का होगा। उन्होंने बताया कि उनके प्रस्ताव पर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फोर लेन को अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


बताया कि इस हाइवे के फोर लेन बन जाने के बाद जिले के लोगों का महानगरों तक आवागमन आसान हो जाएगा। सांसद ने बताया कि जल्द ही धन स्वीकृत होने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


शनिवार को दूर संचार विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि दुबहर, हल्दी होते हुए बनने वाले फोर लेन से ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ होगा। उन्होंने जिले से संबंधित अन्य विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि यूपी-बिहार को जोड़ने वाले कुंवर सिंह सेतु के नवीनीकरण का टेंडर हो चुका है, जल्द इस पर काम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि लोकसभा में बसंतपुर शहीद स्मारक की वर्षों से बंद पड़ी परियोजनाओं का मामला उठाया गया। ताकि  इस परियोजना का विकास कर पर्यटन के साथ ही जनपद का चहुंमुखी विकास किया जा सके। बताया कि रेल मंत्री से मिलकर छपरा-वाराणसी-लखनऊ होते हुए दिल्ली तक एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की गई है।

इस पर  रेल मंत्री ने शीघ्र ही घोषणा करने का आश्वासन दिया। साथ ही भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बलिया नगर में बाईपास, चंद्रशेखर नगर मोड़ से सतीश चंद्र कालेज तक फ्लाईओवर बनाने, नौरंगा-भुआलछपरा के लिए गंगा नदी पर पक्का पुल बनाने, रेवतीपुर-शेरपुर में गंगा नदी पर पुल बनाने के अलावा दर्जनों प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मार्गों की मांग की गई है। इस पर श्री गडकरी ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

इस दौरान कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है। जिला चिकित्सालय में हार्ट एवं न्यूरो और गायनो की कोई चिकित्सक नहीं है। इस समस्या को लोक सभा में  उठाया गया और मांग किया गया कि जिला अस्पताल का उन्नयन एम्स के तर्ज पर किया जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित एनआरएचएम और राष्ट्रीय नगरीय स्वास्थ्य मिशन के धन की बंदर बाट किया जा रहा है।


 आलम यह है कि जिला अस्पताल से लेकर तमाम सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को दवा के नाम पर एक टिकिया भी नहीं मिल रहा है। आवश्यकता पड़ी तो मामले की जांच सीबीआई से कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed