फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gurdwara Management Committee gave dedication amount of 1.11 lakh for construction of temple

गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने मंदिर निर्माण के लिए दी 1.11लाख की समर्पण राशि

Thu, 11 Feb 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara Management Committee gave dedication amount of 1.11 lakh for construction of temple
अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए अंशदान करते गुरूद्वारा कमेटी के स? - फोटो : BALLIA
बलिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाभियान के तहत बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सिख संगत की ओर से एक लाख ग्यारह हजार एक रुपये का चेक गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान देवेंद्र सिंह चावला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी को प्रदान किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि राम सबके हैं व राम सबमें हैं। राम ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर सामाजिक समरसता बढ़ाई। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर के निर्माण का गौरव हमें प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विनय जी, सह जिला संघचालक डॉ विनोद सिंह, जिला प्रचारक सत्येंद्र जी, ब्रिज मोहन, परमेश्वरन जी, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी स्वर्ण सिंह, जसबीर सिंह राजपूत, जिला संपर्क प्रमुख अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed