फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gun shot a man in suspicious condition two detained police recovered revolver in ballia

यूपी: संदिग्ध हालात में व्यक्ति को कनपटी पर लगी गोली, दो हिरासत में, रिवॉल्वर बरामद

Tue, 22 Jun 2021 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 04:27 PM IST
सार

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कस्बे के रकबा टोला निवासी शख्स को गोली लगी है। वह अपने बुलेरो से कहीं जा रहा था। जिसमें उसके साथ कुछ लोग भी थे। इस दौरान किसी के पास एक रिवॉल्वर भी थी, जिससे अचानक गोली चल गई।

विज्ञापन
gun shot a man in suspicious condition two detained police recovered revolver in ballia
ज्ञानप्रकाश सिंह, जिनको लगी है गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कस्बे के रकबा टोला निवासी शख्स को मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गोली युवक के दाहिनी कनपटी पर लगी है। पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के साथ रहे दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ज्ञानप्रकाश सिंह की माता शकुंतला देवी पत्नी स्व. नर्वदेश्वर सिंह डॉ. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया की प्रबंधक रह चुकी हैं। ज्ञानप्रकाश के भाई श्रीप्रकाश की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। तहरीर के अनुसार ज्ञानप्रकाश, कमलेश शर्मा और मनोज पांडेय के साथ बोलेरो से बलिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रकबा टोला के पास चेक करते समय रिवाल्वर से गोली चल गई जो ज्ञान प्रकाश के सिर में जा लगी। मनोज पांडेय ने इसकी सूचना  ज्ञानप्रकाश की पत्नी को मोबाइल पर दी। इसके बाद अस्पताल के लिए निकल गए। रास्ते में ज्ञान प्रकाश के भाई श्री प्रकाश भी आ गए।

ज्ञान प्रकाश को सीएचसी सोनबरसा ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों में कोहराम मचा है।     

रिवाल्वर के साथ पिस्टल भी बरामद
बैरिया एसएचओ राजीव मिश्रा ने बताया कि जिस रिवाल्वर से ज्ञानप्रकाश को गोली लगी वो बोलेरो से बरामद हुई। ये भी बताया जा रहा है कि ज्ञान प्रकाश के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है। दोनों ही हथियारों को अवैध बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। असलहा बरामद हो गया है। उसे फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed