फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grocery shops marked today will open from 7 am to 7 pm

आज से चिह्नित किराना दुकानें खुलेंगी सुबह 7 से शाम 7 बजे तक

Sun, 03 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Grocery shops marked today will open from 7 am to 7 pm
बलिया। लॉकडाउन-3 में जिले को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि चार मई यानि आज से किराना व सब्जी-फल की चिह्नित दुकानें ही तय रोस्टर के मुताबिक खुलेंगी लेकिन उनका समय सुबह 7 बजे से 10 बजे के स्थान पर अब सुबह 7 बजे से शाम के सात बजे तक होगा। दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी सख्ती से पालन करना होगा। गांवों में ईंट-भट्ठा व आटा चक्की भी चल सकेंगे। ईंट-भट्ठा संचालकों को इसके लिए खनन विभाग से अनुमति लेनी होगी। जिले की सीमाएं पहले की तरह पूरी तरह सील रहेंगी तथा बिना अनुमति दूसरे जिलों से आवाजाही नबहीं हो सकेंगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज बैठक में कुछ निर्णय होगा।
विज्ञापन

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि अपना जनपद भले ही ग्रीन जोन में है लेकिन आसपास के सभी जिले ऑरेंज या रेड जोन में हैं। ऐसे में हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। लॉकडाउन-3 में मिलने वाली ढील के बाबत कहा कि किराना, सब्जी, फल की दुकानों को जो रोस्टर पहले से तय है, वही दुकानें खुलेंगी। हालांकि उनका समय बढ़ गया है। इसके अलावा गांव में वे दुकानें खोली जाएंगी, जो बाजार या भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं होंगी। दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा। बताया कि दवा दुकानों के सम्बंध में अलग से निर्देश जारी किया गया है। बाजार में कपड़ा व अन्य सामानों की दुकानों को खोलने के लिए चार मई की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब की दुकानें भी आज से खुलेंगी
बलिया। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शराब की दुकानें भी चार मई से खुलेंगी। हालांकि बिहार की सीमा से सटी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि शराब दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित दुकानदार की होगी। इसकी अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed