फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grief in the village as soon as the dead body of the young man arrived

Ballia News: युवक का शव पहुंचते ही गांव में शोक

Thu, 04 Jul 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Grief in the village as soon as the dead body of the young man arrived
स्थानीय कस्बा निवासी अंशुमान श्रीवास्तव उर्फ अंशु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बुधवार की शाम जैसे ही शव घर लाया गया। परिजनों सहित मोहल्ले में शोक छा गया। अंशुमान श्रीवास्तव सोमवार की शाम कोतवाली रसड़ा अंतर्गत संवरा पुलिस चौकी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिजन वाराणसी लेकर गए थे।
विज्ञापन

कस्बे के डोमनपुरा निवासी अंशुमान श्रीवास्तव उर्फ अंशु (30) के पिता शंकर लाल श्रीवास्तव के मोबाइल पर सोमवार की शाम को सूचना मिली थी। कोतवाली रसड़ा अंतर्गत संवरा पुलिस चौकी के समीप सड़क दुर्घटना में अंशु घायल हो गया है। परिजन जिला अस्पताल बलिया पहुंचे। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन मऊ लेकर चले गए। वहां से बुधवार की सुबह वाराणसी लेकर चले गए। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार अंशु को दो भाई व तीन बहन थे। एक भाई अमन की मौत 6 वर्ष पहले पोखरे में नहाते समय डूबने से हो गई थी। पिता शंकर लाल परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। अंशुमान ने एलएलबी की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed