{"_id":"6207f2ce7a08f66d8a27de21","slug":"greenfield-expressway-to-cross-purvanchal-expressway-ballia-news-vns6383046125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रॉस करेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रॉस करेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
बलिया। जिले में बदहाल एनएच 31 के मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से कनेक्ट किया जाएगा। अब जनपद कनेक्टीविटी के मामले में किसी जिले से कम नहीं रहेगा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सदन में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में बताया।
श्री शेखर के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच-31 के मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है और इसके लिए 81 करोड़ की स्वीकृति है। इसके अलावा बक्सर की तरफ 17.27 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी के डीपीआर पूरी हो चुकी है। इस खंड का संरक्षण उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हृदयपुर से शुरू होकर बिहार के छपरा के पास प्रस्तावित रिविलगंज बाईपास के प्रारम्भ पर समाप्त होता है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के 29.916 किमी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रॉस करेगी। इस कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गाजीपुर बलिया खंड तक के यातायात के निर्बाध आवागमन के लिए एक इंटरचेंज की योजना मंत्रालय द्वारा बनायी गई है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4983.80 करोड़ रुपये है। जिसमें भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है।
यूपी बिहार के 178 गांवों में होगा सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण
लिंक मार्ग से बिहार के बक्सर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने की योजना है। यह सड़क एनएच 31 के किमी 33.100 से शुरू होती है। यह कार्य 2022-23 के वित्तीय वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। यह मार्ग यूपी के 170 गांवों के 776 हेक्टेयर और बिहार के 8 गांवों के 14 हेक्टेयर भूमि से गुजरेगी।
विज्ञापन
रिविलगंज बाईपास के लिए लगभग 126 करोड़ की होगी भूमि अधिगृहित
ग्रीनफील्ड से जोड़ने को रिविलगंज में फोर लेन बाईपास बनेगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 126 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। इस बाईपास के सिविल कार्य को वर्ष 2022-23 में सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बलिया में भी बाईपास बनेगा।
नीरज शेखर ने सदन में पूछा था यह सवाल
नौ फरवरी को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने तारांकित प्रश्नों के तहत यह सवाल सदन के माध्यम से सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से पूछा था कि क्या सरकार ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बिहार से हाजीपुर के बीच राजमार्ग का उन्नयन कराने की कोई योजना है। यदि हां तो उसका ब्योरा क्या है। राज्यसभा सांसद ने यह भी पूछा कि उक्त उद्देश्य के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति क्या है। उसका ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।